भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अप्रैल में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. नौतपा आने से पहले ही प्रदेश के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं. प्रदेश में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर पहुंच चुका है. दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है.
खजुराहो सबसे गर्म रहा, कई शहरों में पारा 40 के पार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में दर्ज की जा रही है. बुधवार को दिन में खजुराहो का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रहा. इसके बाद नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ. राजधानी भोपाल में भी तेज गर्मी पड़ रही है, यहां का पारा 40.6 डिग्री तक पहुंच गया है. इंदौर में 40 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री और जबलपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं रतलाम में 41.8 डिग्री और उज्जैन 40.2 डिग्री सेल्सिययस तापमान रहा.

Post a Comment