Top News

सरकार ने 25 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं निर्यात को दी मंजूरीGovernment Approves Export of 2.5 Million Metric Tons of Additional Wheat

 

सरकार ने किसानों को बेहतर दाम दिलाने और घरेलू बाजार में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से 25 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं के निर्यात को मंजूरी दे दी है। यह फैसला उत्पादन के अनुमान, उपलब्ध स्टॉक और बाजार में कीमतों के रुझान की समीक्षा के बाद लिया गया है।


उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, देश में गेहूं की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति की स्थिति मजबूत बनी हुई है, इसलिए निर्यात बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

रबी सीजन 2026 में गेहूं की बुवाई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल बुवाई बढ़कर 334 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गई है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 328 लाख हेक्टेयर था। इससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, वहीं घरेलू बाजार में भी कीमतों पर नियंत्रण बना रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post