Top News

दिल्ली में कांग्रेस को अपने पुराने दफ्तर यानी 24 अकबर रोड बंगले को खाली करने का नोटिस मिला है. The Congress party in Delhi has received a notice to vacate its old office—the bungalow at 24 Akbar Road.

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बाद से कांग्रेस ने इस पुराने बंगले को खाली नहीं किया था. यहां भी पार्टी की गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं. इसके अलावा कांग्रेस को यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है.


दो पार्टी दफ्तरों को खाली करने का आदेश 

कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को 24 अकबर रोड का बंगला खाली करने का नोटिस मिला है. पार्टी से कहा गया है कि आगामी 28 मार्च तक आप इस पुराने बंगले को खाली कर दें. इसके साथ यूथ कांग्रेस के ऑफिस 5 रायसीना रोड को भी खाली करने का नोटिस मिला है.

कानूनी विकल्प पर विचार कर रही है 

बीते 48 सालों से 24 अकबर रोड के बंगले में कांग्रेस का मुख्यालय है. हालांकि बीते साल कांग्रेस के नए मुख्यालय “इंदिरा भवन” का उद्घाटन हो चुका है,लेकिन इसके बावजूद 24 अकबर रोड वाले कार्यालय को कांग्रेस ने खाली नहीं किया है. यहां भी पार्टी की गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं. नोटिस मिलने के बाद से पार्टी राहत के लिए कनूनी विकल्प पर विचार कर रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post