Top News

कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिका ने अपने नागारिकों से क्यों कहा-अभी के अभी छोड़ो ईरानSomething big is about to happen! Why did the US tell its citizens to leave Iran immediately?

 

ईरान में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालात और बड़े पैमाने पर जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। यूएस वर्चुअल एम्बेसी (Virtual U.S. Embassy in Iran) की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सड़कों की बंदी, सार्वजनिक परिवहन में बाधा और इंटरनेट सेवाओं के ठप होने की स्थिति बनी हुई है।


एडवाइजरी के अनुसार, ईरानी सरकार मोबाइल, लैंडलाइन और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क तक पहुंच को लगातार प्रतिबंधित कर रही है। इसके साथ ही कई एयरलाइंस ने ईरान आने-जाने वाली उड़ानों को सीमित या रद्द कर दिया है। ऐसे हालात में अमेरिकी नागरिकों को संचार के वैकल्पिक साधनों की योजना बनाने और यदि सुरक्षित हो तो आर्मेनिया (Armenia) या तुर्किये (Türkiye) के रास्ते सड़क मार्ग से ईरान छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी गई है। हालांकि अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान, इराक और पाकिस्तान-ईरान सीमा क्षेत्र की यात्रा बिल्कुल न करने की सख्त सलाह दी गई है।

जारी बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी नागरिक तुरंत ईरान छोड़ दें और ईरान से बाहर निकलने के लिए ऐसी योजना बनाएं जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर न हो। बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ानों के रद्द होने और यात्रा में व्यवधान की आशंका जताई गई है। नागरिकों से अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा गया है। यदि कोई नागरिक देश छोड़ने में असमर्थ है, तो उसे अपने निवास या किसी अन्य सुरक्षित इमारत में सुरक्षित स्थान तलाशने की सलाह दी गई है। साथ ही भोजन, पानी, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण रखने को कहा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि विदेशी मीडिया से बातचीत करने या विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें और वीडियो बनाने से बचें, क्योंकि इसे ‘जासूसी’ माना जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post