Top News

नीमच CRPF कैंप में मिला जवान का कंकाल, 43 दिनों से था गायबSkeleton of soldier found in Neemuch CRPF camp, missing for 43 days

 

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीटीसी) परिसर में झाड़ियों में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैला गई। इस बीच कंकाल की पहचान एक लापता जवान के स्वजन ने की। उन्होंने पास मिले मोबाइल फोन, कपड़े, जूते और अंगूठी से पहचान की। उक्त जवान संदिग्ध परिस्थितियों में 43 दिनों से कैंप से लापता था।


जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ परिसर में रविवार सफाई कराई जा रही थी। झाड़ियों की सफाई के दौरान मानव कंकाल मिला। सूचना पर सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी व जिला पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नीमच कैंट पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद कंकाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार चिकित्सकों ने कंकाल का परीक्षण किया। थाना प्रभारी टीआइ नीलेश अवस्थी ने बताया कि इसी कैंप से 43 दिन पूर्व एक जवान नंदकिशोर प्रजापति रहस्यमय परिस्थियों में लापता हो गया था।

27 दिसंबर 2025 को उसकी गुमशुगदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नंदकिशोर राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम ब्लाक का निवासी था। कंकाल मिलने के बाद सीआरपीएफ अधिकारियों ने लापता जवान के स्वजन को बुलाकर पहचान कराई तो उन्होंने कपड़े, जूते और अंगूठी से पहचान कर ली। पास में ही जवान का मोबाइल फोन भी मिला है। जवान का मूल पद कुक था।

Post a Comment

Previous Post Next Post