आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज आम बजट 2026 पेश होने वाला है. आपको बता दें, देश की ऑयल मार्केंटिंग कंपनियों ने एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव करती हैं. इसी सिलसिले में आज रविवार 1 फरवरी को भी दामों में बदलाव हुआ है.
देश की जनता की आंख खुलते ही महंगाई का झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि (LPG Cylinder Price Hike) कर दिया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर आर्थिक राजधानी मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो शहर में नए दाम आज से लागू हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियों ने यह वृद्धि 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की है. बता दें, यह सिलेंडर करीब 50 रुपये महंगा कर दिया गया है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर (14 किग्रा.) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
जानिए नए दामहर महीने के पहले दिन तमाम आर्थिक बदलाव होते हैं. इसी क्रम में फरवरी में भी आज से तमाम कई बड़े बदलाव हुए हैं. बजट 2026 वाले दिन देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है. कंपनियों ने फरवरी के पहले दिन सिलेंडर के दाम 50 रुपय तक महंगे कर दिए हैं. आइये जानते हैं नए रेट्स
2026 में दूसरी बार बढ़े दामएलपीजी सिलेंडर के दामों में यह साल में दूसरी बार वृद्धि की गई है. पिछले महीने जनवरी में भी तेल कंपनियों ने 111 रुपये दाम बढ़ाए थे. राजधानी दिल्ली में यही सिलेंडर 1580 रुपये से महंगा होकर 1691.50 रुपये हो गया था. कोलकाता की बात करें तो यह 1684 रुपये से 1795 रुपये हो गया था. मुंबई में 1531.50 रुपये में मिलने वाला 19 किग्रा. वाला कमर्शियल सिलेंडर 1642.50 रुपये का हो गया था. चेन्नई में भी 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये हो गया था.
घरेलू सिलेंडर के दाम यथावतवहीं, तेल कंपनियों ने 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके दाम पिछले साल 8 अप्रैल 2025 से स्थिर बने हुए हैं. राजधानी दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 853 रुपये, मुंबई में 852 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये बने हुए हैं.

Post a Comment