महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई है. 66 वर्षीय अजित पवार के जाने से राज्य की राजनीति में एक बड़ी जगह खाली हो गई है.
उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी.
साल 2023 में दो गुटों में बंटी एनसीपी के एक धड़े का नेतृत्व अजित पवार कर रहे थे, जबकि दूसरे धड़े (एनसीपी- शरदचंद्र पवार) की कमान शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले के हाथ में है.
अजित पवार रिश्ते में शरद पवार के भतीजे लगते हैं, लेकिन राजनीतिक दूरियां इतनी बढ़ गई थीं कि पार्टी में टूट हो गई. पार्टी और उसका सिंबल अजित पवार के हिस्से गया, जबकि शरद पवार ने नया राजनीतिक दल बनाया.

Post a Comment