Top News

आज भोपाल आएंगे RSS प्रमुख डॉ भागवत, दो दिन में चार सम्मेलनों को करेंगे संबोधित RSS chief Dr. Bhagwat will arrive in Bhopal today and will address four conferences over the next two days.

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिन के प्रवास पर शुक्रवार सुबह भोपाल आ रहे हैं। वह पहले दिन सुबह 10:30 बजे से युवाओं को संबोधित करेंगे। एक घंटे के कार्यक्रम में वह संवाद भी करेंगे, जो मुख्य रूप से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, एआइ जैसी तकनीक के समय में सामाजिक मूल्यों से संतुलन, वैश्विक परिस्थितियों में देश के युवाओं की भूमिका और स्वदेशी जैसी विषयों पर बात कर सकते हैं। इसमें क्षेत्र विशेष में उपलब्धि वाले मध्य भारत प्रांत के युवाओं को बुलाया गया है।



कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। ये आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होंगे। दूसरा आयोजन प्रमुख जन सम्मेलन होगा, जिसमें भोपाल विभाग के 1500 प्रमुख जन सम्मिलित होंगे। यहां डा. मोहन भागवत का व्याख्यान होगा। प्रश्नोत्तर का सत्र नहीं रखा गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले संस्था प्रमुख सम्मिलित होंगे।

अगले दिन यानी शनिवार सुबह 9:30 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न समाज के लोग रहेंगे। वह शाम को भोपाल स्टेशन के पास केशव निडम में शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें भोपाल की महिलाएं सम्मिलित होंगी। इन आयोजनों में दो बड़ी बातें हैं। एक तो यह कि उन्हें बुलाया गया है जो आरएसएस के कार्यकर्ता या स्वयंसेवक नहीं हैं। दूसरा, शक्ति सम्मेलन में 40 वर्ष से कम आयु की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post