Top News

शुगर, थायराइड और मोटापा जैसी बीमारियों को जड़ से कैसे करें खत्म? बाबा रामदेव ने बताए ये असरदार आयुर्वेदिक उपायHow to eliminate diseases like diabetes, thyroid problems, and obesity from the root? Baba Ramdev shares these effective Ayurvedic remedies.

 

आजकल बड़ी संख्या में लोग शुगर, मोटापा और थायराइड जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं और इन्हें कंट्रोल में रखने के लिए लगातार दवाइयों का सहारा ले रहे हैं. हालांकि, कई बार नियमित रूप से दवा लेने के बावजूद भी राहत नहीं मिल पाती और मन बेचैन रहता है. बैचेनी की वजह से सेहत को लेकर चिंता और बढ़ जाती है. ऐसे में लोग ऐसे उपायों की तलाश में रहते हैं जो इन बीमारियों को कंट्रोल करें और मन को शांति दें. अगर आप भी ऐसे उपायों की तलाश में हैं तो आपको बाबा रामदेव के बताए नुस्खों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेना चाहिए. इन नुस्खों से आपको बहुत ही जल्द राहत मिलेगी. 


शुगर, थायराइड और मोटापा होने के कारण 

खान-पान गलत होना

एक्सरसाइज में कमी

स्ट्रेस लेना

हार्मोनल असंतुलन रहना

जेनेटिक होने की वजह

लाइफस्टाइल में बदलाव

उम्र बढ़ने की वजह

शुगर, थायराइड और मोटापा को जड़ से दूर कैसे करें?

बाबा रामदेव ने बताया है कि ये तमाम बीमारियां खराब खान-पान की वजह से होती है. इसलिए हेल्दी रहने के लिए आपको योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए.

शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन का संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप योग और प्राणायाम करें. बाबा रामदेव ने बताया है कि कपालभाति प्राणायाम करने से पेट की चर्बी घटती है और थायराइड लेवल में आता है.

खाने की सही आदतों को अपनाना भी जरूरी है. बाबा रामदेव ने सलाह दी है कि अपनी थाली में ऐसे व्यंजन शामिल करें जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. आप हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं या करेले का जूस अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.

आयुर्वेद के कुछ तत्व शरीर के अंदरूनी संतुलन को बहाल करने में सहायक माने जाते हैं. आप आंवला, गिलोय, एलोवेरा या चिरायता को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं या इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश में हैं तो आपको जीवनशैली में बदलाव करना होगा. सुबह उठना होगा और पूरी नींद लेनी होगी. साथ ही, हल्का आहार अपनी डाइट में शामिल करना होगा. 

हर दूसरे महीने ये जांच जरूर करवाएं

ब्लड शुगर की जांच करवाना

थायराइड हार्मोन टेस्ट करवाना

वजन और BMI की निगरानी करना

Post a Comment

Previous Post Next Post