Top News

CM नीतीश कुमार ने संपत्ति का दिया ब्योरा, जानें मुख्यमंत्री के पास कितनी है नगदी और घर CM Nitish Kumar has disclosed details of his assets; find out how much cash and property the Chief Minister owns.


साल 2025 के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का पूरा और विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक किया है। एक लंबे समय से मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता के प्रोफाइल को देखते हुए ये आंकड़े कई लोगों को चौंकाने वाले लग सकते हैं। नीतीश कुमार अपनी सादगी भरी जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं और संपत्ति की यह घोषणा भी उसी की झलक दिखाती है। इस बार उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति, नकद राशि, बैंक बैलेंस और अन्य विवरण सार्वजनिक किए हैं।



तीन बैंक खाते, कितनी है जमा राशि?

घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नकद 20,552 रुपये हैं। उनके नाम पर कुल तीन बैंक खाते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पटना सचिवालय शाखा में उनके खाते में 27,217 रुपये जमा हैं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बोरिंग रोड शाखा में 27,191 रुपये जमा हैं। SBI, पार्लियामेंट्री हाउस, नई दिल्ली शाखा में 3,358 रुपये जमा हैं। इस तरह तीनों बैंक खातों में कुल मिलाकर 63,766.56 रुपये की राशि जमा है।

मुख्यमंत्री के पास कितनी गाड़ियां?

नीतीश कुमार पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का कोई कर्ज नहीं है। उनके पास सिर्फ एक कार है—

फोर्ड इकोस्पोर्ट (2015 मॉडल), जिसकी घोषित कीमत 11 लाख 32 हजार 753 रुपये है। इसके अलावा उनके नाम पर कोई दूसरी गाड़ी दर्ज नहीं है।

चल-अचल संपत्ति का पूरा हिसाब

अचल संपत्ति के तौर पर नीतीश कुमार के पास दिल्ली के द्वारका स्थित संसद विहार को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 1000 वर्ग फुट का एक आवासीय फ्लैट है। यह फ्लैट उन्होंने 23 अप्रैल 2004 को खरीदा था। उस समय इसकी कीमत 13 लाख 78 हजार 330 रुपये थी।मौजूदा समय में इस फ्लैट का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये आंका गया है।

इसके अलावा उनके पास करीब 2 लाख 3 हजार रुपये की ज्वैलरी है। घरेलू उपयोग के सामान और अन्य वस्तुओं को जोड़कर उनकी कुल चल संपत्ति 17 लाख 66 हजार 196 रुपये बताई गई है।

10 बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि नीतीश कुमार अब तक 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

पहली बार: 3 मार्च 2000

दूसरी बार: 25 नवंबर 2005

तीसरी बार: 26 नवंबर 2010

चौथी बार: 22 फरवरी 2015

पांचवीं बार: 20 नवंबर 2015

छठी बार: 27 जुलाई 2017

सातवीं बार: 16 नवंबर 2020

आठवीं बार: 10 अगस्त 2022

नौवीं बार: 28 जनवरी 2024

दसवीं बार: 20 नवंबर 2025

लंबे राजनीतिक करियर और कई बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद नीतीश कुमार की घोषित संपत्ति उनकी सादगी और सीमित निजी खर्च को दर्शाती है, जिस पर अक्सर चर्चा होती रही है। 7 लाख 66 हजार 196 रुपये बताई गई है। मुख्यमंत्री द्वारा संपत्ति का यह विवरण सार्वजनिक करना पारदर्शिता की दिशा में एक कदम माना जा रहा है, जिससे आम जनता को उनके आर्थिक हालात और संपत्ति की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post