बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार 8 जनवरी 2026 को आईसीसी को औपचारिक रूप से दूसरा लेटर भेजा. इसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत जाने में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बताया गया और श्रीलंका में वेन्यू शिफ्ट करने की अपनी मांग को दोहराया. सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और बांग्लादेश को चार मैच खेलने हैं जिसमें 3 कोलकाता में और एक मुंबई में में शेड्यूल किए गए हैं.
मुस्ताफिजुर पर तकरार
बीसीबी ने भारत आने से इनकार कर दिया है क्योंकि तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से रिलीज कर दिया गया, जहां इस फैसले को जायज ठहराने के लिए ‘सभी तरह के डेवलपमेंट’ का हवाला दिया गया.
लेटर में सुरक्षा का हवाला
बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नज़्रुल के साथ चर्चाओं के बाद, बीसीबी ने एक बार फिर से आईसीसी को एक लेटर भेजा है. क्रिकेट बोर्ड के नजदीक एक सूत्र ने पीटीआई को नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘आईसीसी सुरक्षा के संबंध में चिंताओं के क्षेत्रों को जानना चाहता था और बीसीबी ने उनका हवाला दिया है.’ हालांकि उन्होंने चिट्ठी के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.
आईसीसी चाहता है सफाई
ये डेवलपमेंट तब आया है जब बीसीबी और आईसीसी के बीच बांग्लादेश के पार्टिसिपेशन को लेकर लगातार बातचीत चल रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल अब तक मौन बना हुआ है और ढाका स्थित बोर्ड की तरफ से उठाई जा रही सुरक्षा आशंकाओं के सही नेचर पर क्लैरिटी चाहता है
बातचीत का रास्ता
खबरों के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर BCB खुद डिवाइडेड है. जहां बांग्लादेश क बोर्ड का एक हिस्सा इस मामले में नज़रुल के कठोर रुख का समर्थन कर रहा है, वहीं एक और ग्रुप आईसीसी और भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत के रास्ते खुले रखने के पक्ष में है. वो पूरे बांग्लादेश टीम के भारत में ठहरने के दौरान कड़े और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की जरूरत पर जोर दे रहे हैं.

Post a Comment