Top News

दोगुना पैसा देने का लालच देकर दस लोगों के साथ ठगी, चिट फंड कंपनी में निवेश के नाम पर गंवा दिए 10 लाख रुपए Ten people were defrauded by being lured with the promise of doubling their money; they lost 10 lakh rupees in the name of investing in a chit fund company.

 

बरियारपुर में चिट फंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दुकानदारों ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर प्रोस्पेक्टिव निधि लिमिटेड नामक कथित कंपनी बनाकर निवेशित रुपये को पांच वर्ष में दोगुना करने के नाम धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। धोखाधड़ी के शिकार दुकानदारों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


पीड़ित दुकानदारों के अनुसार वर्ष 2015 में आरोपित ने खुद को एक कंपनी का संचालक बताते हुए लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया और जमा रुपये को पांच वर्ष में दोगुना करने का वादा किया।

उसकी बातों में आकर थाना क्षेत्र के सरौरा चौराहे के करीब 10 दुकानदारों ने लगभग 10 लाख रुपये का निवेश कर दिए। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी अचानक बंद हो गई और आरोपित व्यक्ति रुपये लेकर फरार हो गया।

पीड़ितों का कहना है कि वे कई बार आरोपित के घर गए, लेकिन वह गायब रहता था। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post