इन्दौर - अ.भा. श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद्, शाखा -इन्दौर ने प्रातः स्मरणीय पूज्य गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न व्याख्यान वाचस्पति, पीताम्बर विजेता, परिषद् संस्थापक आचार्य देवेश श्रीमद्विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.की पुण्य तिथि जिसे समाज गुरूतीज के रूप में मनाता है के अवसर पर कालानी नगर के मजदूर चौक पर मजदूरों एवं राहगीरों को भोजन वितरित कर मनाई।
गुरूदेव ने जिन चार उद्देश्यों को लेकर संस्था की स्थापना की थी उनमें से एक उद्देश्य समाजोत्थान एवं मानवसेवा भी है उसी को दृष्टिगत रखते हुए संस्था लगातार विशेष अवसरों पर इस प्रकार के आयोजन करती रहती है । आज़ के उपरोक्त आयोजन का सम्पूर्ण लाभ स्व. तेजकरण सोरम बाई सगरावत की स्मृति में दीपक कुमार, मुकुल, निखिल, तन्मय, विश्व, वर्णिक, तरांश सगरावत परिवार ने लिया । इस अवसर पर परिषद् परिवार एवं सगरावत परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित थे । उक्त आशय की जानकारी सचिव शैलेन्द्र सुराणा ने दी ।

Post a Comment