Top News

विवादों में फिर घिरे आईएएस संतोष वर्मा, नए वीडियो में खुद को बताया ‘माई का लाल’, अजाक्स संगठन पर लगाए गंभीर आरोपI AS officer Santosh Verma is once again embroiled in controversy; in a new video, he refers to himself as a "true son of his mother" and levels serious allegations against the AJAx organization.


भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद को ‘माई का लाल’ बताते हुए न केवल अपनी पीड़ा जाहिर करते नजर आ रहे हैं, बल्कि अपने ही अजाक्स संगठन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में आईएएस संतोष वर्मा यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वर्ष 2016 में वह ‘माई का लाल’ बने थे, लेकिन आज उन्हें तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनके इस बयान को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो में वह भावुक लहजे में यह भी कहते हैं कि उनके साथ लगातार अन्याय किया गया और एक सोची-समझी रणनीति के तहत उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।



इतना ही नहीं, संतोष वर्मा ने अपने ही अजाक्स संगठन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज अजाक्स के बड़े-बड़े लोग गैरजिम्मेदार हो गए हैं। जब संगठन के पास काम करने का मौका था, तब बड़े पदों पर बैठे लोगों ने बहाने बनाए और जिम्मेदारी निभाने से बचते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सेवानिवृत्ति के बाद जब अजाक्स से जुड़े लोग चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, तो वे उनके लिए जवाबदेही की बजाय रुकावट और देरी का कारण बन रहे हैं।

आईएएस संतोष वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ हमेशा बदले की भावना के साथ काम किया गया। उनका कहना है कि संगठन और सिस्टम के भीतर कुछ लोग लगातार उन्हें नुकसान पहुंचाने की मानसिकता से फैसले लेते रहे हैं, जिससे उनका मनोबल टूटता गया। गौरतलब है कि संतोष वर्मा इससे पहले ब्राह्मण बेटियों को लेकर की गई एक विवादित टिप्पणी के कारण पहले ही चर्चा और विवादों में घिरे हुए हैं। इस बयान के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज ने उनके खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया था। समाज की ओर से उन्हें पद से बर्खास्त करने और कड़ी सजा देने की मांग की गई है। ब्राह्मण समाज और अन्य संगठनों के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। सरकार की ओर से संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला और अधिक गंभीर होता नजर आ रहा है, और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक व प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post