आंवला बहुत ही गुणकारी खाद्य पदार्थ है। मॉडर्न साइंस से लेकर आयुर्वेद तक इसे शरीर के लिए स्वास्थ्यवर्धक मानता है। इसमें कई सारे न्यूट्रिएंट्स की भरमार होती है, जो आपके पेट, लिवर, दिल, बाल और स्किन को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन अगर आप किसी तरह की दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो उसमें इसे इस्तेमाल करने का तरीका मालूम होना चाहिए।आज के समय में फैटी लिवर काफी आम हो गया है, लेकिन इसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टर का कहना है कि अगर फैटी लिवर की समस्या है तो 10ml आंवला जूस को 10ml एलोवेरा जूस के साथ लीजिए। इसमें 20ml पानी भी मिलाना है।
यह हार्ट अटैक के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए इसे कम करना जरूरी है। एक्सपर्ट ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल की समस्या में 10ml आंवला जूस को 10ml अदरक के जूस और 15ml पानी के साथ लीजिए।
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से राहत पाने के लिए 5 ग्राम आंवला चूर्ण को 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स करके लीजिए। ऊपर से चावल का पानी लीजिए। वहीं हेयरफॉल रोकने के लिए 20ml आंवला जूस को 5 ग्राम मिश्री के साथ या फिर 1 चम्मच आंवला चूर्ण को 1 चम्मच देसी घी और मिश्री के साथ लीजिए।
अगर पुरानी खांसी है और बार बार बीमार पड़ जाते हो, तो आपको इम्यूनिटी बढ़ानी होगी, इसके लिए आंवला चूर्ण या आंवला जूस को शहद के साथ लीजिए। डायबिटीज के रोगी आंवला जूस में ताजी हल्दी का जूस मिलाकर लें।
फिजिकल एक्टिविटी कम होने और खाने में फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या बेहद आम हो गई है। जो कि आगे चलकर गंभीर हो सकती है। इसे ठीक करने के लिए सादा आंवला जूस को सुबह खाली पेट लेना है।डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Post a Comment