Top News

1921 में कांग्रेस के नेता जेल गए और आप अंग्रेजों के लिए... राज्यसभा में खरगे ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप Congress leaders went to jail in 1921, and you fought for the British... Kharge leveled these allegations against the BJP in the Rajya Sabha.


कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को राज्यसभा में बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि जब 1921 में असहयोग आंदोलन के दौरान उनकी पार्टी के नेता ' वंदे मातरम ' बोलते हुए जेल जा रहे थे तब भाजपा की विचारधारा वाले लोग अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जवाहरलाल नेहरू का अपमान करने का कोई मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं छोड़ते। खरगे ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भी यही करते हैं।



वंदे मातरम् की रचना के 150 साल पूरा होने पर राज्यसभा में हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस पर बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा लिखित इस गीत को बांटने का आरोप लगाया, लेकिन कांग्रेस नेता हमेशा से वंदे मातरम् का उद्घोष करते रहे हैं। खरगे ने कहा कि आपका (भाजपा) इतिहास रहा है कि आप हमेशा स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के गीतों के खिलाफ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं। आप देशभक्ति से डरते थे और अंग्रेजों की सेवा कर रहे थे। मैंने साफ सुना कि प्रधानमंत्री ने छंद हटाने का दोष नेहरू पर डाला। खरगे ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने जब इस निर्णय को मंजूरी दी तब महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मदन मोहन मालवीय और आचार्य जेबी कृपलानी मौजूद थे। उन्होंने सवाल किया आप इन महान नेताओं का अपमान कर रहे हैं। यह उनका संयुक्त निर्णय था। अकेले नेहरू जी को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि वंदे मातरम् पर चर्चा उन समस्याओं से ध्यान हटाने का प्रयास है जिनका देश सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् एक मूल मंत्र है जो हम सबके जीवन का आधार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post