Top News

रोज़ खाते हैं अंडा, पर नहीं जानते असल फर्क? जानें सफेद बनाम पीला—किसमें है ज्यादा प्रोटीन और न्यूट्रिशनYou eat eggs every day, but don't know the real difference? Learn about white versus yellow—which has more protein and nutrition.

 

सडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, ऐसे आप लंबे समय से सुनते आ रहे होंगे और ऐसा हो भी क्यों ना अंडा पोषक तत्वों का पवारहाउस जो होता है। रोजाना अंडा खाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है इसके अलावा यह ब्रेन के कार्यों को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का खजाना होता है ऐसे में इसे बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है अंडा वेज मेट मैनेजमेंट में भी सहायक होता है।


एक स्टडी (Ref) के अनुसार अंडे से 13 से अधिक जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं जिसमें विटामिन डी, विटामिन बी 12, सेलेनियम, कोलीन और आयोडीन शामिल है। हालांकि कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अंडे का कौन सा हिस्सा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि अंडे के सफेद और पीले हिस्से के फायदे अलग होते हैं।

दरअसल अंडे के सफेद हिस्से में मुख्य रूप से पानी और प्रोटीन होता है जिसमें फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। वहीं इसके पीले हिस्से में प्रोटीन के साथ फैट, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आइए आपको बताते हैं अंडे का सफेद या पीला भाग, दोनों में कौन ज्यादा फायदेमंद होता है।

अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन के साथ, जरूरी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार अंडे की बायोलॉजिकल वैल्यू लगभग 100 है। अंडे मसल रिपेयर और ग्रोथ में सहायक होते हैं। प्रोटीन के अलावा अंडे में कोलीन मौजूद होता है जो ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ भ्रूण के विकास में मददगार होता है। मॉडर्न रिसर्च के अनुसार यदि अंडों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो इससे हार्ट हेल्थ को भी फायदा मिलता है।

एलब्यूमेन यानी अंडे का सफेद भाग अंडे के कुल वजन का लगभग 60% होता है। इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है। अंडे के इस हिस्से में फैट और कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसमें थोड़ी मात्रा में राइबोफ्लेविन यानी विटामिन बी 2 के साथ पोटैशियम, मैग्निशियम और सोडियम जैसे मिनिरल्स भी पाए जाते हैं। हालांकि इसमें फैट सॉल्यूबल विटामिन नहीं होता जाता है।

अंडे का पीला हिस्सा

अंडे का पीला भाग अंडे के कुल वजन का लगभग 30 से 35% होता है। इसमें हेल्दी फैट और गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। इसके अलावा एग यॉर्क में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होने के साथ हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट भी मौजूद होता है जो हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंडे के पीले भाग में विटामिन और विटामिन बी 12 होता है। इसमें आयरन भी पाया जाता है।

क्या है ज्यादा फायदेमंद?

अंडे के दोनों भागों के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं अंडे के सफेद हिस्से में कैलोरी की मात्रा कम होती है साथ ही यह कोलेस्ट्रोल फ्री होता है। इसमें हाई क्वालिटी का प्रोटीन पाया जाता है। वहीं दूसरी ओर अंडे के पीले हिस्से में सबसे ज्यादा विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट के साथ एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है।

किसमें ज्यादा प्रोटीन और न्यूट्रिशन?

अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है लेकिन ग्राम से ग्राम के आधार पर अंडे के पीले भाग में ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। जहां प्रति 100 ग्राम अंडे का सफेद हिस्सा 10.8 ग्राम प्रोटीन देता है, वहीं प्रति 100 ग्राम एंड के पीले हिस्से से 16.4 ग्राम प्रोटीन मिलता है। एग यॉर्क में अधिक पोषक तत्व होते हैं। वही सफेद भाग प्रोटीन और राइबोफ्लेविन का एक अच्छा स्रोत होता है। ऐसे में वजन घटाने के इच्छुक लोग इसका सेवन कर सकते हैं।

किसे क्या खाना चाहिए?

चूंकि अंडे का सफेद भाग और पीला भाग दोनों अलग-अलग पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करते हैं इसलिए इनका सेवन आपके हेल्थ गोल्स और एज ग्रुप पर निर्भर करता है। वेट मैनेजमेंट करने और एथलीट्स के लिए अंडे का सफेद हिस्सा सही चॉइस मानी जाती है क्योंकि इसमें जीरो फैट और कोलेस्ट्रॉल होता है। ब्रेन, हार्मोन और आई हेल्थ के लिए अंडे का पीला हिस्सा खाना ज्यादा लाभदायक होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post